एस्ट्रो रियल में आपका स्वागत है - सुरक्षित, ज़िम्मेदार और सार्थक अनुभव के लिए कृपया नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
एस्ट्रो रियल केवल सूचना और मनोरंजन के उद्देश्य से ज्योतिषीय मार्गदर्शन, राशिफल और रीडिंग प्रदान करता है। एस्ट्रो रियल पेशेवर, चिकित्सा, वित्तीय, कानूनी या मनोवैज्ञानिक सलाह का विकल्प नहीं है।
-सही और सटीक जन्म विवरण दें ताकि आपको सही और उपयोगी ज्योतिषीय जानकारी मिल सके।
-इस प्लेटफ़ॉर्म का सम्मानपूर्वक उपयोग करें; ज्योतिषियों या अन्य यूज़र्स के प्रति किसी भी तरह की अपमानजनक या अनुचित भाषा की अनुमति नहीं है।
-आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर अपने निर्णयों के लिए आप पूरी तरह से जिम्मेदार होगें।
हम काला जादू, वशीकरण या किसी भी प्रकार की गुप्त साधना के अनुरोध को स्वीकार नहीं करते है इस तरह के अनुरोधों के अस्वीकार कर दिया जाएगा।
अपने सोशल मीडिया पर बैंक विवरण, पासवर्ड या संपर्क जानकारी सहित संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को शेयर न करें।
स्पैमिंग, दुरुपयोग या ऐसा कुछ भी करना जिससे दूसरों के लिए सेवा को नुकसान पहुँचे, की अनुमति नहीं है।
अपनी सेवा का समय पर उपयोग करें या सेशन समय पर स्वीकार करें। अगर आपको सेशन या उसका समय बदलना हो, तो इसकी जानकारी एस्ट्रो रियल को कम से कम 24 घंटे पहले दें।
ज्योतिषीय रिपोर्ट सही जानकारी और तथ्यात्मक डेटा के आधार पर तैयार की जाती है। अगर आप गलत जानकारी देंगे, तो आपको मिलने वाली सलाह भी गलत हो सकती है।
एक बार आपकी कंसल्टेशन या रिपोर्ट डिलीवर हो जाने के बाद रिफंड नहीं दिया जाएगा।
कैंसलेशन केवल तभी माना जाएगा जब सर्विस प्रोसेस शुरू नहीं हुई हो। यह पूरी तरह Astro Real के विवेक और केस-टू-केस आधार पर तय किया जाएगा।
सभी तस्वीरें पूरी तरह निजी रहेंगी और केवल रियल एस्ट्रो सेवाओं के लिए ही उपयोग की जाएंगी।
इस प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करते समय, सभी उपयोगकर्ता एस्ट्रो रियल को अनुमति देते हैं कि वह उनकी तस्वीरें एकत्रित कर सके और उन्हें इस गोपनीयता नीति में बताए गए उद्देश्यों के लिए उपयोग कर सके।
एस्ट्रो रियल आपको जो भी मार्गदर्शन देता है, वह पूरी तरह “जैसा है वैसा” आधार पर दिया जाता है।
एस्ट्रो रियल यह दावा नहीं करता कि किसी भी रीडिंग, भविष्यवाणी या सलाह से आपको कोई खास नतीजा या सफलता ज़रूर मिलेगी।
एस्ट्रो रियल समय-समय पर इन दिशानिर्देशों को उपलब्ध करा सकता है और अपडेट भी कर सकता है। हम उपयोगकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि इन्हें नियमित रूप से पढ़ते रहें।